हालांकि पुलिस ने अभी खुलकर इस बारे में नहीं बताया है कि अपने पति के
ड्रग्स बिजनस में ममता की क्या भूमिका थी लेकिन सूत्रों की मानें तो ममता
भी ड्रग्स स्मगलिंग का एक चेहरा थीं। ठाणे पुलिस के एक अधिकारी ने नाम
जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि इंटरपोल के डर से विकी केन्या चले गए
लेकिन तब ममता दुबई, अमेरिका, सिंगापुर और दक्षिण अफ्रीका में क्लाइंट्स से
मुलाकात करती थीं। आरोप है कि ममता महाराष्ट के ड्रग्स डीलिंग नेटवर्क में
भी शामिल थीं और विकी बैंकों में लेनदेन के लिए ममता का नाम इस्तेमाल करते
थे।