Mamta Kulkarni caught with drugs smuggling with hubby Vicky Goswami-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...तो अब ड्रग्स तस्करी करती है ममता कुलकर्णी!

khaskhabar.com:
...तो अब ड्रग्स तस्करी करती है ममता कुलकर्णी!
मुंबई। 90 के दशक की हिरोइन ममता कुलकर्णी ड्रग्स तस्करी के धंधे में उतर गई है। ठाणेे पुलिस की मानें तो पिछले महीने बरामद की गई 20 टन एफेड्राइन ड्रग्स तस्करी मामले में ममता कुलकर्णी का अहम रोल था। जांचकर्ताओं ने खुलासा किया कि ममता के केन्या बेस्ड पति विकी गोस्वामी इस मामले में प्रमुख कर्ता-धर्ता थे। इससे पहले भी विकी का नाम ड्रग्स अपराधों और ड्रग्स तस्करी से हमेशा जुड़ता रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ठाणे पुलिस ड्रग्स स्मगलिंग में ममता की भूमिका की जांच कर रही है। साल 1997 में विकी दुबई में ड्रग्स ट्रैफिकिंग के मामले में अरेस्ट किए गए थे और वहां की जेल में 15 साल की सजा काटी थी। इसके बाद वह ममता कुलकर्णी के साथ केन्या की राजधानी नैरोबी में जाकर रहने लगा। वहां अब उन पर ताजा मामले चल रहे हैं। ड्रग्स अपराधों के मामले में वह अमेरिका और थाने पुलिस के वॉन्टेड अपराधी हैं। ठाणे के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा,यह एक इंटरनैशनल रैकेट है और विकी गोस्वामी इसमें मेन लिंक है। हम ममता कुलकर्णी की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं। अमेरिकी ड्रग्स इन्फोर्समेंट एजेंसी (डीईए) ने ठाणे पुलिस को विकी के ऑपरेशंस के बारे में जानकारी दी जिसमें वह प्राइम सस्पेक्ट थे। माना जा रहा है कि ममता कुलकर्णी अभी केन्या में हैं।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement