Advertisement
मलिक हत्याकांड का आरोपी एक लाख का इनामी बदमाश लक्की गिरफ्तार

गौरतलब है कि 18 जनवरी 17 को आईएमटी रोहतक में संदीप बडवासनी गैंग के लीडर अजय उर्फ बिट्टू की एवीटी स्टाफ प्रभारी निरीक्षक मनोज वर्मा के साथ मुठभेड़ हुई थी जिसमें जवाबी फॉयरिंग में अजय उर्फ बिट्टू पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ था। उस वक्त अजय उर्फ बिट्टू के साथ मौके पर ललित उर्फ लक्की भी था जो मौके का फायदा उठाकर अपाचे मोटरसाईकिल पर सवार होकर भाग गया था। आरोपी ललित उर्फ लक्की अपने साथियो के साथ मिलकर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट आदि की कई वारदातो में शामिल रहा है।
एवीटी स्टाफ की टीम की गैंग के शार्प शूटर व इनामी बदमाश विकास उर्फ फौजी व विकास उर्फ एक्शन के साथ मुठभेड़ हुई थी जिसमें पुलिस ने दोनो आरोपियो को भारी मात्रा में हथियारों सहित मौके से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एवीटी स्टाफ ने सत्यवान मलिक हत्याकांड में गहनता से जांच करते हुए संदीप बडवासनी गैंग के मुख्य सदस्यों रुपेन्द्र उर्फ नान्हा, राजेश, अजय उर्फ बिट्टू, विकाश उर्फ फौजी, विकाश उर्फ एकशन, सुमित, कृष्ण उर्फ सेठा, दलीप रेड्डी, रविन्द्र खाती, ललित उर्फ लक्की सहित ज्यादातर आरोपियो को गिरफ्तार किया जा चुका है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियो को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी से गहनता से पुछताछ जारी है।
अभी तक गिरफ्तार हुए संदीप बडवासनी गैंग के सदस्यों के पास से हथियारों का जखीरा पकड़ा है। हथियार कहां से आए इस बारे भी गहनता से जांच की जा रही है। सत्यावन मलिक हत्यकांड अजय उर्फ बिट्टू गैंग की रोहतक में पहली वारदात थी। गैंग के ज्यादातर सद्स्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके इलावा इस गैंग को पकडऩा अत्ति आवश्यक था क्योंकि समय रहते इस गैंग को काबू नही किया जाता तो सोनीपत, दिल्ली और रोहतक में इन्होंने चार कत्ल और करने थे। इस तरह एवीटी स्टाफ ने ना केवल इन दुर्दांत अपराधियो को काबू किया है बल्कि चार लोगों के जीवन की रक्षा भी की है। सत्यवान मलिक की हत्या के बाद जिन-2 लोगो ने आरोपियों को रहने के लिए पनाह दी या किसी अन्य तरीके से आरोपियों की पुलिस से बचने मे मदद की है उन सभी व्यक्तियो को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रोहतक
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


