malerkotlah scriptures coarseness case, naresh yadav come in the court-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मालेरकोटला धार्मिक ग्रंथ बेअदबी मामला, नरेश यादव कोर्ट में पेश

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 5:51 PM (IST)
मालेरकोटला धार्मिक ग्रंथ बेअदबी मामला, नरेश यादव कोर्ट में पेश
संगरुर। मालेरकोटला धार्मिक ग्रन्थ बेअदबी मामले में आरोपी दिल्ली के आप विधायक नरेश यादव मंगलवार को संगरूर कोर्ट में पेश हुए। जहां कोर्ट ने अगली सुनवाई 21 जनवरी मुकर्रर की है। आज की पेशी के दौरान सरकारी पक्ष ने नरेश यादव के वकीलों की ओर से मांगे गए केस से अहम दस्तावेज पेश किए। जिसे झूठा बताते हुए यादव ने उन पर झूठा केस बनाने की बात कही। कोर्ट में पेशी के लिए आए नरेश यादव ने इससे इतर कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और वे करीब सौ सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ भी मजबूत कैंडीडेट उतारने की बात कही। आपको बता दें कि संगरुर के मालेरकोटला में जून में कुरआन शरीफ से बेअदबी का मामला सामने आया था।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement