Malegaon blasts case: Bombay High Court grants bail to four accused -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मालेगांव ब्लास्ट केस में चार आरोपियों को मिली जमानत, यहां जानिए

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 जून 2019 4:19 PM (IST)
मालेगांव ब्लास्ट केस में चार आरोपियों को मिली जमानत, यहां जानिए
मुम्बई। मालेगांव ब्लास्ट केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने चार आरोपियों को जमानत दे दी है। जिन आरोपियों को जमानत मिली है उनमे लोकेश शर्मा, धन सिंह, राजेंद्र चौधरी और मनोहर नरवारिया शामिल हैं। 2006 में हुए मालेगांव ब्लास्ट केस में यह चारों आरोपी हैं। आपको बताते जाए कि आपको बताते जाए कि स्पेशल कोर्ट इस मामले में नियमित सुनवाई कर रहा है। इस मामले में प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित कुल सात अरोपित हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद चुने जाने के बाद ठाकुर पिछले सप्ताह पहली बार कोर्ट में पेश हुई थीं। कोर्ट ने पिछले महीने सभी आरोपितों को सप्ताह में कम से कम एक बार पेश होने का आदेश दिए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement