Make water supply system effective in summers: Minister of Higher Education Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रीष्मकाल में पानी की आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावी बनायें: उच्च शिक्षा राज्य मंत्री

khaskhabar.com: सोमवार, 17 जून 2019 9:54 PM (IST)
ग्रीष्मकाल में पानी की आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावी बनायें: उच्च शिक्षा राज्य मंत्री
बैठक में जिला प्रमुख डॉ. वन्नेसिंह ने गोहिल ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना एवं सौभाग्य योजना में वंचित लोगों को विधुत कनेक्शन दिये जाने के साथ ही नर्मदा नहर परियोजना के तहत सांचौर क्षेत्र की सीलू-जैसला-भाटकी के तहत सम्बन्धित 22 ग्रामों में पानी की आपूर्ति किये जाने की आवश्यकता जताई। बैठक में जिला कलक्टर महेन्द्र सोनी ने जिले की प्रमुख जन समस्याओं एवं विकास योजनाओें की प्रभावी ढंग से जानकारी देते हुए उपस्थित अधिकारियों को कहा कि वे राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के तहत बकाया मामलों का आगामी 15 दिवसों के भीतर पूर्ण मुस्तैदी से निराकरण करें तथा इसे न्यूनतम स्तर पर लायें। उन्होंनेें शहरी निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षाकाल के पूर्व अपने-अपने क्षेत्रों में नालों की शीघ्र ही सफाई करवाया जाना सुनिश्चित करें तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित बांधों के गेट की मरम्मत करवाने के साथ ही आपदा प्रबंधन के तहत आवश्यक तैयारियाँ कर लेवें। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को कहा कि पेयजल के विषय पर किसी भी स्तर पर ढिलाई नही बरते तथा जरूरतमंद क्षेत्रों पानी के टेंकरों से भी आपूर्ति करें। उन्होंने कहा कि समाचार-पत्रों में पानी सम्बन्धी प्रकाशित शिकायत का तो तत्काल निराकरण करें ही साथ ही यह भी कोशिश करें कि इस प्रकार की स्थितियाँ ही नहीं बनें। उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं में समय पर स्वीकृतियाँ जारी करने तथा कार्य पूर्ण होने पर उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र ही भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने पंचायती राज संस्था एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विकास योजनाओं एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में चिकित्सा, शिक्षा, समाज कल्याण, श्रम कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पशुपालन आदि विभागों के कार्यो एवं प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक केसरसिंह शेखावत ने विस्तार से जिले मेेंं कानून एवं शांति व्यवस्था के सम्बन्ध में बताया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर छगनलाल गोयल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामचन्द्र गरवा, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement