Major road accident near Gular Bazar in Rishikesh; passenger bus plunges 100 meters into a gorge-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऋषिकेश में गुलार बाजार के पास भीषण सड़क हादसा, पुल से 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस : बस में सवार थे करीब 30-35 यात्री, 20 घायलों को सुरक्षित निकाला

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 08:16 AM (IST)
ऋषिकेश में गुलार बाजार के पास भीषण सड़क हादसा, पुल से 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस : बस में सवार थे करीब 30-35 यात्री, 20 घायलों को सुरक्षित निकाला
SDRF और पुलिस ने रेस्क्यू कर अब तक 20 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला, राहत एवं बचाव कार्य जारी ऋषिकेश (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत गुलार बाजार के समीप मंगलवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। खाई से निकाले गए 20 घायल यात्री, एम्बुलेंस के जरिए भेजे जा रहे अस्पताल
ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से पहुंची टीमें: हादसे की जानकारी मिलते ही ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से SDRF की रेस्क्यू टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और दुर्गम खाई में उतरकर यात्रियों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।
घायलों का उपचार जारी: एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों ने अब तक बस में फंसे करीब 20 घायल यात्रियों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के साथ एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भिजवाया जा रहा है।
कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर मौके पर भेजी गईं SDRF की अतिरिक्त टीमेंतेजी से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन: दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ की अतिरिक्त रेस्क्यू टीमों को भी रवाना किया गया है।
पुलिस और एसडीआरएफ का संयुक्त अभियान: मौके पर स्थानीय पुलिस बल भी बड़ी संख्या में तैनात है। एसडीआरएफ और पुलिस के आपसी समन्वय से खाई में फंसे शेष यात्रियों की तलाश व बचाव कार्य लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement