Major Railway Decision: Increased Stoppages at Bayana Junction, Direct Benefits to Regional Passengers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेलवे का बड़ा फैसला : बयाना जंक्शन पर बढ़ा ठहराव, क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ

khaskhabar.com: रविवार, 30 नवम्बर 2025 11:43 AM (IST)
रेलवे का बड़ा फैसला : बयाना जंक्शन पर बढ़ा ठहराव, क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ
बयाना। रेलवे ने 1 दिसंबर से मार्च 2026 तक चार महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों के रूट का अस्थायी विस्तार कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। खास तौर पर बयाना जंक्शन पर बढ़े ठहराव और रूट विस्तार से बयाना, डीग, अलवर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। पहले जहां यात्रियों को मथुरा या भरतपुर में ट्रेन बदलनी पड़ती थी, अब वे बिना किसी झंझट के सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। नए प्रावधानों के तहत बयाना-अलवर मेमू (69159) अब मथुरा के बाद सीधे अलवर तक जाएगी, जिससे बयाना से अलवर के बीच यात्रा बेहद आसान हो गई है। इसके साथ ही कोटा-अलवर एक्सप्रेस और कोटा-मथुरा एक्सप्रेस का रूट भी बढ़ाकर डीग तक किया गया है। कासगंज-गंगापुर सिटी पैसेंजर का विस्तार भी क्षेत्रीय यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इन बदलावों से बयाना जंक्शन अब क्षेत्र का और भी मजबूत कनेक्टिविटी केंद्र बन गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement