Major James Thomas missed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेजर जेम्स थॉमस को किया याद

khaskhabar.com: शनिवार, 28 जनवरी 2017 8:53 PM (IST)
मेजर जेम्स थॉमस को किया याद
बीकानेर। कीर्ति चक्र से सम्मानित मेजर जेम्स थॉमस के शहीद दिवस पर शनिवार को पब्लिक पार्क में कीर्ति स्तम्भ (विक्ट्री टावर) में श्री नारी उत्थान सेवा समिति एवं मोहल्ला विकास समिति ग्रीन एंड क्लीन बीकानेर और गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकाणा के तत्वावधान में पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि सभा हुई। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी ने जांबाज शहीद की 11वीं शहादत को सम्मान करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सागर विद्या पीठ के अधिष्ठाता रामेश्वरानंद पुरोहित, पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, समाजसेवी सुनीता गौड़ ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामेश्वरानंद पुरोहित ने कहा कि युवाओं को अपने देश से प्रेम करना चाहिए और देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी से कहा कि नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर देश के सम्मान में अपनी भागीदारी निभाएं। श्री नारी उत्थान सेवा समिति की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने शहीद का परिचय देते हुए बताया कि 27 जनवरी, 2006 को कंपनी कमांडर मेजर जेम्स थॉमस ने निमंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ रोकने के लिए जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले के जनरल एरिया में घात लगाई। अगले दिन आतंकवादियो के एक गुट ने घात टुकड़ी को छकाने का प्रयास किया। मेजर थॉमस आतंकवादियों को पकडऩे के लिए निडरता से आगे बढ़े। उन्होंने उन पर हथगोले फेंके तथा भयंकर गोलीबारी से चार आतंकवादियों को मार गिराने में सफल हुए। ऐसा करते हुए उन्हें भी छर्रे लगे। इसके बावजूद उन्होंने दूसरी ओर से निकट आते दो आतंकवादियों पर गोलीबारी की और अपने घावों के कारण वीरगति को प्राप्त हुए। मेजर थॉमस ने आतंकवादियों के विरुद्ध लड़ाई में सर्वोच्च बलिदान देकर सामरिक कौशल तथा असाधारण वीरता का प्रदर्शन किया। सादुल गंज स्थित कब्रिस्तान में मेजर थॉमस के स्मारक स्थल पर फादर जिजो पॉल, एस.टी कॉन्वेंट की सिस्टर उदाया, सोफिया स्कूल की सिस्टर ने पुष्पांजलि देकर प्रार्थना की। इस अवसर पर मकसूद अहमद, मनीष गौड़, हिंगलाज रतनू, जगदीश शर्मा एडवोकेट, मेरी कुटी (शहीद की माता), लीजी थॉमस, राजू थॉमस, रजिता राजू, पंडित गायत्री प्रसाद, यज्ञ प्रसाद, हेमंत भारद्वाज, देवीलाल पारीक, उषा नायक, कामिनी भोजक, राहुल जादूसंगत ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की।

[@ यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement