major fire in the stores, destroyed goods millions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन दुकानों में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अक्टूबर 2016 1:23 PM (IST)
तीन दुकानों में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
अंबाला। सदर बाजार में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। आग कपड़े के शोरूम, किराने की दुकान और एक अन्य दुकान में लगी। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची आधा दर्जन दमकलों में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर राख हो चुका था। आग इतनी भीषण थी इसपर काबू पाने के लिए सेना की फायर बिग्रेड को बुलाना पड़ा। भीषण आग की सूचना के बाद केबिनेट मंत्री अनिल विज भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकानदारों को हौसला दिया। लेकिन इस दौरान देरी से पहुंची दमकलों को लेकर लोगों में गुस्सा भी दिखा। बताया जा रहा है कि आग लगने का मुख्य कारण शोर्ट सर्किट है। जिसके बाद दुकानदारों की बरसों की कमाई एक पल में आग की भेंट चढ़ गई। व्यापारियों ने कहा कि एक दुकान में आग के बाद इसकी चपेट में आने से तीन और दुकानों में रखा माल भी जल गया। जिसकी मुख्य वजह दमकलों की देरी है। यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें यह भी पढ़े :ISRO बनाएगा विश्व रिकॉर्ड,एक साथ 83 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजेगा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement