Advertisement
पुणे के टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग, 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक

घटनास्थल पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी गणेश सोनुने, उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय भिलारे, अग्निशमन अधिकारी राजेश जगताप, प्रमोद सोनावणे, कमलेश चौधरी, कैलास शिंदे और निलेश महाजन सहित करीब 10 अधिकारी और लगभग 150 जवान तैनात रहे। पुणे महानगरपालिका के सहायक आयुक्त गुरम और उनकी टीम भी मौके पर पहुंची।
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इसके पहले महाराष्ट्र के बीड शहर में धानोरा रोड स्थित आबकारी विभाग (शराबबंदी विभाग) के कार्यालय की पार्किंग में अचानक आग लग गई थी। आग ने पार्किंग में खड़े पांच चार-पहिया वाहनों समेत कई दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना पर आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की ओर से केवल एक फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर भेजा गया था। आग बुझाने के दौरान दमकल वाहन का पानी खत्म हो गया, जिसके बाद उसे दोबारा पानी भरने के लिए जाना पड़ा। इस प्रक्रिया में करीब 15 मिनट की देरी हुई। इस दौरान आग अधिक फैल गई तथा उसने विकराल रूप धारण कर लिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


