Major Crackdown on Illegal Gravel Mining: 6 Tons of Gravel and Tractor-Trolley Seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 6 टन बजरी जब्त

khaskhabar.com: रविवार, 26 अप्रैल 2026 4:50 PM (IST)
अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 6 टन बजरी जब्त
दौसा। पापडदा थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन करते हुए एक जने को गिरफतार कर 6 टन बजरी सहित ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर ली। क्षेत्र में अवैध खनन (परिवहन) पर अंकुश लगाने के लिये थानाधिकारी रजत खींची के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी का परिवहन करने वाले लक्ष्मीनारायण मीना पुत्र रामलाल मीना निवासी टांट्या ठेलावास थाना कोलवा को गिरफतार करने में सफलता हासिल की गई ।श्यालवास मोड पर एक ट्रेक्टर बिना नंबर का मय ट्रॉली जिसमें करीब 6 टन अवैध बजरी पाई गई। जिसे थाना परिसर में खड़ी करवा कर खनिज विभाग को सूचित किया गया। जिस पर खनिज विभाग द्वारा बजरी से भरे ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त कर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement