Major action against illegal meat and fish in Jaipur, 1000 kg of illegal material seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में अवैध मीट और मछली पर बड़ी कार्रवाई, 1000 किलो अवैध सामान जब्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 अगस्त 2025 2:26 PM (IST)
जयपुर में अवैध मीट और मछली पर बड़ी कार्रवाई, 1000 किलो अवैध सामान जब्त
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर पशु प्रबंधन शाखा ने साँगानेर जोन में अवैध मीट, माँस और मछली की दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में लगभग 1000 किलो अवैध मीट, माँस और मछली जब्त किया गया। यह कार्रवाई साँगानेर जोन के इंडिया गेट, महावीर कॉलोनी और डिग्गी मालपुरा रोड पर की गई। पशु प्रबंधन शाखा के डॉ. राकेश कलोरिया ने बताया कि टीम ने मौके से लगभग 600 किलो अवैध मछली और 150 किलो अवैध माँस जब्त किया। उन्होंने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement