Major ACB Action in Bhilwara: Government College Establishment Officer Arrested While Accepting ₹40,000 Bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाड़ा में ACB का बड़ा एक्शन: राजकीय महाविद्यालय का संस्थापन अधिकारी ₹40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 जुलाई 2026 7:47 PM (IST)
भीलवाड़ा में ACB का बड़ा एक्शन: राजकीय महाविद्यालय का संस्थापन अधिकारी ₹40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
भीलवाड़ा। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-द्वितीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी शिव नुवाल संस्थापन अधिकारी, माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविधालय भीलवाडा को परिवादी से 40,000 रूपये रिश्वत राशि ग्रहण करने पर गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा द्वितीय को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की फर्म द्वारा माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविधालय भीलवाडा मे आपूर्ति किये गये सिक्योरिटी गार्ड एवं कम्प्युटर ऑपरेटर एवं सफाई कर्मचारी की निविदा महाविधालय द्वारा स्वीकृत की गई। उक्त फर्म के द्वारा उक्त मानव संसाधन महाविधालय में उपलब्ध करवाये गये। आरोपी शिव नुवाल, संस्थापन अधिकारी द्वारा रविवार को महाविधालय पहुँचने पर चौकीदार अपने कार्यस्थल महाविधालय पर उपस्थित नही होने पर प्राचार्य द्वारा संबधित फर्म को फर्म का ठेका निरस्त करने हेतु पत्र जारी किया गया था। आरोपी शिव नुवाल द्वारा फर्म का ठेका निरस्त नहीं करने एवं ठेका सुचारू रूप से चालु करने की एवंज मे 50,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा था। जिस पर एसीबी अजमेर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस नारायण सिंह टोगस के सुपरवीजन में आज दिनांक 23.07.2026 को नरपत सिंह चारण, उप अधीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा द्वितीय ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी शिव नुवाल को परिवादी से 40,000 रूपये रिश्वत राशि ग्रहण करने पर गिरफ्तार किया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस परिमला के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा गामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 9413502834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement