Main accused Arrested in Dalit student murder case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दलित छात्र की हत्या मामले में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 1:12 PM (IST)
दलित छात्र की हत्या मामले में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में कानून की पढ़ाई कर रहे दलित छात्र दिलीप सरोज की पिछले सप्ताह हुई हत्या के मुख्य अभियुक्त को बुधवार को सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त विजय शंकर को नेता चंद्रभद्र सिंह के घर से गिरफ्तार किया गया। एक भोजनालय में कुछ मामूली मुद्दे पर झड़प के बाद सिंह के नेतृत्व में चार व्यक्तियों ने सरोज पर हमला किया जिसके बाद 26 वर्षीय एलएलबी छात्र कोमा में चला गया और रविवार को उसकी मौत हो गई। किसी ने छात्र की हत्या का वीडियो बना लिया और वह वीडियो वायरल होने के बाद देश भर में आक्रोश फैल गया।
पोस्टमॉर्टम में पता चला कि छात्र के शरीर पर 30 चोटें आई थीं।
राजनीतिक दलों ने इस घटना पर उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की और विपक्ष ने विधानसभा में मौजूदा बजट सत्र में इस मुद्दे को बार-बार उठाया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने सरोज की मौत के बाद काफी हंगामा किया। उन्होंने एक बस को आग लगा दी और जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय का घेराव लिया।
आलोचना झेलने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement