Mahwa Police Station Action – Fugitive Accused Game Ended-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महवा थाना पुलिस का एक्शन—फरार आरोपी का खेल खत्म

khaskhabar.com: शनिवार, 27 सितम्बर 2025 5:27 PM (IST)
महवा थाना पुलिस का एक्शन—फरार आरोपी का खेल खत्म
दौसा। महवा थाना पुलिस ने बलात्कार के मामले में 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुलजिम एक साल से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिये अपनी पहचान छुपाकर बार बार ठिकाने बदल रहा था। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व मोबाइल को भी जब्त कर लिया। मुलजिम के विरुद्ध डकैती, चोरी, नकबजनी, अवैध हथियार व मारपीट के पूर्व के 8 मामले पंजीबद्ध हैं। थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार मीना ने बताया कि 16 सितंबर को पीड़ित ने अपनी पत्नी के साथ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम द्वारा भिवाडी औधोगिक क्षेत्र, चौपानकी व अलवर मत्स्य औधोगिक क्षेत्र में करीब 50 फैक्ट्रियों, कम्पनियो तथा मजदूरों के 20-25 रेजीडेंस फ्लेट का रिकार्ड चैक कर सूचना संकलित कर, तकनीकी दक्षता से मुलजिम भरतराम मीना को मत्स्य औधोगिक क्षेत्र अलवर से गिरफ्तार कर लिया।
भरतराम पुत्र राधेलाल चौकीदार मीना बाजाहेडा थाना नगर जिला डीग का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement