Mahwa Police Action: Main accused arrested for theft from a vacant house-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महवा पुलिस की कार्रवाई: सूने मकान में चोरी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 03 नवम्बर 2025 9:30 PM (IST)
महवा पुलिस की कार्रवाई: सूने मकान में चोरी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
दौसा। महवा थाना पुलिस ने गुर्जर मोहल्ला महवा में सूने मकान से चोरी के मामले में मुख्य आरोपी योगेश उर्फ ढोला गुर्जर को गिरफ्तार कर एक एलईडी, एक गैस सिलेंडर, एक इन्वर्टर व एक स्टेपलाईजर बरामद कर लिया। थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार मीना बताया कि 17 अगस्त को रविन्द्रसिंह पुत्र महाराजसिंह गुर्जर निवासी लांगडीपुरा थाना सलेमपुर हाल गुर्जर मोहल्ला महवा मकान का ताला लगाकर अपने गांव चले गये। पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोडकर एक एलईडी, एक इन्वर्टर, एक सिलेंडर, एक स्टेपलाईजर व 5 गेहूं के कट्टे, एक कट्टा सरसों चोरी कर लिये। इस मामले में मुख्य आरोपी योगेश उर्फ ढोला पुत्र चेतराम गुर्जर निवासी गुर्जर मोहल्ला महवा को गिरफ्तार कर सामान को बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement