Maheshwari Youth Cricket League from Monday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माहेश्वरी युथ क्रिकेट लीग सोमवार से

khaskhabar.com: रविवार, 23 अप्रैल 2023 9:41 PM (IST)
माहेश्वरी युथ क्रिकेट लीग सोमवार से
भीलवाड़ा। माहेश्वरी युथ क्रिकेट क्लब भीलवाड़ा द्वारा माहेश्वरी युथ क्रिकेट लीग 2023 डे नाइट क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 30 अप्रेल तक मोदी ग्राउंड भीलवाड़ा पर किया जा रहा है। इस स्पर्धा में जिले के सभी क्षेत्रों की 10 टीमों के 140 खिलाड़ी भाग लेगे। 7 दिनों में 23 मैच खेले जायेगें। क्रिकेट लीग का शुभारंभ माहेश्वरी समाज के पूर्व सभापति और उद्योगपति रामपाल सोनी द्वारा किया जाएगा। क्रिकेट टीम का चयन आईपीएल पैटर्न पर रखा गया जिसमे 10 टीम अलग अलग उद्योगपतियों द्वारा टीम व कप्तान का चयन नीलामी द्वारा पारदर्शिता से किया गया। इस प्रतियोगिता में अनेक आकर्षक पुरस्कार रखे गए है जिसमे प्रथम पुरस्कार 111111 रुपये ,दिव्तीय पुरस्कार 55555 रुपये, मैन ऑफ मैच, मैन ऑफ सीरीज जैसे कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए है इस प्रतियोगिता को अनुभवी अंपायर द्वारा संचालित किया जायगा। मैचों के दौरान रोचक कमेन्ट्री भी की जाएगी। यह जानकारी क्लब के प्रभारी रोशन देवपुरा और राज बहादुर भंसाली द्वारा दी गई ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement