कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो बीते साल के विधानसभा चुनाव में तीन
राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकारें बनने के बाद
तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की इच्छा
जाहिर करते हुए राज्य प्रभारियों से पहल करने को कहा था।
पार्टी
कार्यकर्ताओं को कैसे प्रशिक्षित किया जाएगा, इसके लिए मैशिगन बिजनेस स्कूल
से एमबी की पढ़ाई कर लौटे कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिन राव ने
एक कार्ययोजना तैयार की। प्रशिक्षण कार्यक्रम कुछ इस तरह तैयार किया गया
है कि उसमें पार्टी और गांधी की विचारधारा सर्वोपरि है, साथ में संघ से
जुड़े रहे नेताओं की विचारधारा का तुलनात्मक अध्ययन भी इसमें मौजूद है।
कांग्रेस पूरी तरह इस प्रशिक्षण के जरिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की ऐसी
फौज तैयार करना चाह रही है, जो कांग्रेस और गांधी को तो बेहतर तरीके से
जाने ही, साथ में भाजपा और संघ को सीधे जवाब दे सके और उनकी सोच को उजागर
कर सके।