Mahatma Gandhi vs Godse-Savarkar Ideology : Congress to challenge RSS on ground level-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महात्मा गांधी Vs गोडसे-सावरकर विचारधारा : संघ को जमीनी स्तर पर चुनौती देगी कांग्रेस

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 नवम्बर 2019 6:00 PM (IST)
महात्मा गांधी Vs गोडसे-सावरकर विचारधारा : संघ को जमीनी स्तर पर चुनौती देगी कांग्रेस
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जहां वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग कर रही है, वहीं कांग्रेस ने नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। भाजपा के लिए वैचारिक जमीन तैयार करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने वैचारिक मोर्चाबंदी पर कदमताल तेज कर दी है। पार्टी गांधीवादी विचार को जन-जन का विचार बनाने की कोशिश में जुट गई है। आगामी समय में संघ के प्रचारकों की तरह कांग्रेस के प्रशिक्षित कार्यकर्ता गांधी के विचार का प्रचार करते नजर आएं तो अचरज नहीं होगा। मौजूदा दौर की राजनीति में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपनी विचारधारा को जनता की विचारधारा बनाने की है। पार्टी की जनता से दूरी बढ़ी और उसी का नतीजा है कि कांग्रेस का जनाधार लगातार सिकुड़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, उसके मुख्य विरोधी दल भाजपा का जनाधार तो बढ़ ही रहा है, साथ में उसकी जमीनी पकड़ भी मजबूत हो रही है। इसका कारण संघ है, जो भाजपा की राह आसान करने के लिए हिंदूवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में लगा है।
कांग्रेस की विचारधारा को महात्मा गांधी की विचारधारा का प्रतिबिंब माना जाता है। ऐसे में कांग्रेस का मत है कि गांधी की विचारधारा के जरिए ही गोडसे और सावरकर की विचारधारा के अंतर को जनता के सामने लाकर जमीनी पकड़ मजबूत की जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement