Maharashtra: PM narendra Modi addresses a public meeting in Jalgaon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Maharashtra poll : PM मोदी ने कांग्रेस-NCP पर कसा तंज, इनकी सोच पड़ौसी देश जैसी

khaskhabar.com: रविवार, 13 अक्टूबर 2019 1:17 PM (IST)
Maharashtra poll : PM मोदी ने कांग्रेस-NCP पर कसा तंज, इनकी सोच पड़ौसी देश जैसी
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हम सभी आने वाले 5 वर्षों के लिए देवेंद्र फडणवीस जी की अगुवाई में महायुति सरकार के लिए एक बार फिर आप सबका आशीर्वाद लेने आए हैं। साथ ही आपने लोकसभा चुनाव में हमें जो आशीर्वाद दिया उसके लिए भी आभार जताने आए हैं। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने आज महाराष्ट्र के जलगांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब नए भारत का नया जोश, दुनिया को भी दिखने लगा है। आज दुनिया में नए भारत का जो जलवा है ,उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ मेरे 130 करोड़ देशवासी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते कुछ महीनों में कांग्रेस-एनसीपी के नेताओं के बयान देख लीजिए। जम्मू-कश्मीर को लेकर जो पूरा देश सोचता है, उससे एकदम उल्टा इनकी सोच दिखती है। इनका तालमेल पड़ोसी देश के साथ मिलता जुलता है। आज मैं विरोधियों को चुनौती देता हूं कि आपमें अगर हिम्मत है तो इस चुनाव में भी और आने वाले चुनावों में भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में ये ऐलान करें कि हम अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे। 5 अगस्त के निर्णय को हम बदल देंगे, वर्ना ये घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement