Advertisement
महाराष्ट्र : सूखे से प्रभावित किसानों के लिए एनसीपी विधायकों ने दिया एक महीने का वेतन, सीएम को सौंपा चेक

इस मौके पर एनसीपी की अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, पार्टी के वरिष्ठ नेता और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटिल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी जिरवाल, कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे और महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे मौजूद रहे।
वहीं, 'संजीवनी यूनिवर्सिटी और संजीवनी ग्रुप, कोपरगांव' का प्रतिनिधित्व करते हुए विधायक विवेक कोल्हे ने मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 51,51,000 का चेक सौंपा। यह राशि सूखे से प्रभावित किसानों की मदद के लिए 'मुख्यमंत्री राहत कोष' में योगदान के तौर पर दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने एनसीपी नेतृत्व और विधायकों का आभार व्यक्त किया। बता दें कि कम बारिश के कारण राज्य सरकार ने 304 तालुकों में सूखा घोषित किया है।
--आईएएनए
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


