Advertisement
मनोज जरांगे की वायरल ऑडियो क्लिप मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बनाई एसआईटी

महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने एक ऑडियो क्लिप सार्वजनिक करते हुए आरोप लगाया कि उनके आंदोलन को बदनाम करने और उसे कमजोर करने की साजिश रची जा रही है।
ऑडियो क्लिप के एक हिस्से में यह दावा किया गया कि जरांगे को पहले ही 500 करोड़ रुपए पहुंच चुके हैं। बातचीत में यह भी कहा गया कि मुख्य व्यक्तिगत निशाना देवेंद्र फडणवीस और भाजपा है। इन दावों के सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
वायरल ऑडियो क्लिप ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई बहस छेड़ दी। एक ओर विपक्ष और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मामले की पारदर्शी जांच की मांग की। वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं का कहना है कि पूरे मामले के पीछे की सच्चाई सामने लाने के लिए तकनीकी और कानूनी स्तर पर विस्तृत जांच जरूरी है।
अब एसआईटी की जांच से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि वायरल ऑडियो क्लिप में किए गए दावे कितने सत्य हैं और इसके पीछे वास्तव में कौन लोग शामिल हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


