Maharashtra Assembly Election : Know about important candidates and their seats Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Maharashtra Assembly Election : CM फडणवीस सहित प्रमुख उम्मीदवार इन सीटों से आजमा रहे किस्मत

khaskhabar.com: रविवार, 20 अक्टूबर 2019 6:15 PM (IST)
Maharashtra Assembly Election : CM फडणवीस सहित प्रमुख उम्मीदवार इन सीटों से आजमा रहे किस्मत
मुंडे अपनी चचेरी बहन और भाजपा मंत्री पंकजा गोपीनाथ मुंडे को परली सीट पर चुनौती दे रहे हैं, जहां से 14 अन्य उम्मीदवार खड़े हैं। पार्टी के दो शीर्ष प्रमुख भी चुनावी मैदान में हैं। सबसे पहले कोठरुड से भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत बच्चू पाटिल हैं, जिन्हें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के वकील किशोर नाना शिंदे और पांच निर्दलीय सहित नौ अन्य ने चुनौती दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष विजय उर्फ बालासाहेब भाऊसाहेब थोराट अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के साहेबराव रामचंद्र नवले के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में भी दो प्रमुख पार्टी अध्यक्ष चुनावी मैदान में हैं। भाजपा के मंगलप्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से कांग्रेस के हीरा नवाजी देवासी और आठ अन्य (3 निर्दलीय) के खिलाफ खड़े हैं और अनुशक्तिनगर से राकांपा के नवाब मलिक को शिवसेना के तुकाराम रामकृष्ण केट और 13 अन्य से चुनौती मिली है। एक अन्य प्रमुख उम्मीदवार मुंबई के मेयर व शिवसेना नेता विश्वनाथ पांडुरंग महादेश्वर मौजूदा विधायक तृप्ति प्रकाश सावंत के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

4/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement