Maharashtra : Devendra Fadnavis reaction on Chief Minister post Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CM पद के लिए शिवसेना ने रखा था प्रस्ताव पर मेरे सामने नहीं हुआ कोई फैसला : फडणवीस

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019 4:16 PM (IST)
CM पद के लिए शिवसेना ने रखा था प्रस्ताव पर मेरे सामने नहीं हुआ कोई फैसला : फडणवीस
शिवसेना पांच साल के लिए मुख्यमंत्री पद चाहती है, लेकिन मांगना और प्रेक्टिकल होना दो अलग बातें हैं। सीएम पद को लेकर कभी कोई फिफ्टी-फिफ्टी फॉर्मूला तय नहीं हुआ। शिवसेना की अगर कोई मांग है, तो उसे हमारे पास आना चाहिए. हम उन मांगों पर मेरिट के आधार पर बात करेंगे। आपको बता दें कि 8 नवंबर तक नई सरकार का गठन होना है। शिवसेना से बात न बनने पर भाजपा 2014 की जैसे अल्पमत की सरकार बना सकती है, जिसके गठन के बाद सदन में बहुमत परीक्षण किया जाएगा। ये बातें सामने आने के बाद फडणवीस का एक और बयान सामने आया, जिसमें वे पलटी मारते नजर आए। फडणवीस ने कहा कि चुनाव के समय शिवसेना ने ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर प्रस्ताव रखा था, लेकिन मेरे सामने इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया था। इस मुद्दे पर अमित शाहजी और उद्धवजी के बीच अगर चर्चा हुई थी तो मुझे इसके बारे में नहीं पता।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement