Maharashtra : Devendra Fadnavis reaction on Chief Minister post-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

CM पद के लिए शिवसेना ने रखा था प्रस्ताव पर मेरे सामने नहीं हुआ कोई फैसला : फडणवीस

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019 4:16 PM (IST)
CM पद के लिए शिवसेना ने रखा था प्रस्ताव पर मेरे सामने नहीं हुआ कोई फैसला : फडणवीस
मुंबई। महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में किसी भी एक दल को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला। हालांकि भाजपा और शिवसेना के गठबंधन को बहुमत मिला है। भाजपा को 105 और शिवसेना को 56 यानी कुल 161 सीटें मिलीं। अब दोनों दल मुख्यमंत्री पद को लेकर आमने-सामने हैं। शिवसेना का कहना है कि भाजपा को सरकार में 50-50 का फॉर्मूला अपनाना चाहिए। इस बीच मंगलवार को पिछली सरकार में मुख्यमंत्री रहें देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना की मांगों पर मेरिट के आधार पर विचार हो रहा है। हमारे पास कोई प्लान ए या बी नहीं है। ये बात तय है कि मैं ही मुख्यमंत्री बनूंगा। हमारे पास 10 निर्दलीय विधायकों का समर्थन है, जल्द ही यह संख्या 15 तक पहुंच जाएगी। मीडिया में जो भी आ रहा है उससे इतर ये साफ है कि भाजपा की अगुवाई में ही सरकार का गठन होने जा रहा है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में जो भी लिखा जाता है, वह ठीक नहीं है। वह बात बिगाडऩे का ही काम कर रहा है। बुधवार को विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement