Madhya pradesh water festival for tourist -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जल पर्यटन का आनंद देगा जल महोत्सव

khaskhabar.com:
जल पर्यटन का आनंद देगा जल महोत्सव
भोपाल। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में इंदिरा सागर के करीब बने हनुवंतिया टापू पर शुक्रवार 12 फरवरी से जल महोत्सव शुरू हो रहा है। यह ऎसा मौका होगा, जब सैलानियों को जल अटखेलियों के बीच "जल पर्यटन" का आनंद हासिल करने का मौका मिलेगा। पर्यटन विकास निगम ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय शहरी विकास, आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू दस दिवसीय जल महोत्सव का शुक्रवार को हनुवंतिया टूरिस्ट कम्प्लेक्स स्थित टेंट नगर में शुभारंभ करेंगे। राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रथम "जल महोत्सव" 12 से 21 फरवरी तक इंदिरा सागर बांध के नजदीक हनुवंतिया पर किया जा रहा है। इससे पर्यटक वाटर टूरिज्म का लुत्फ उठा सकेंगे। जल महोत्सव के रोमांचकारी आयोजन से न केवल प्रदेश में पर्यटन के नए क्षेत्र खुल सकेंगे, बल्कि जल पर्यटन की दिशा में नई पहल भी शुरू हो जाएगी। निगम की ओर से जानकारी दी गई कि इंदिरा सागर बांध एशिया की सबसे ब़डी मानव निर्मित वाटर-बॉडी है। बांध का सौंदर्य प्रातिक रूप से निर्मित टापुओं ने और भी बढ़ा दिया है। बांध के बनने से बेक वाटर से प्रातिक रूप से अनुमानित 100 से अधिक टापू बन गए हैं। यहां हनुवंतिया टूरिस्ट कम्प्लेक्स विकसित किया गया है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement