Madhya Pradesh: Skeletons of 5 people found in Dewas farm-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य प्रदेश : देवास के खेत में 5 लोगों के कंकाल मिले

khaskhabar.com: बुधवार, 30 जून 2021 08:22 AM (IST)
मध्य प्रदेश : देवास के खेत में 5 लोगों के कंकाल मिले
देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक खेत में एक ही परिवार के पांच लोगों के कंकाल बरामद किए गए। यह आदिवासी परिवार दो माह से लापता थे। पुलिस ने कुछ लोगों केा हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नेमावर थाने के मेला रोड के करीब के खेत में लगभग 10 फुट गहरे गड्ढे से पांच लोगों के कंकाल बरामद किए गए हैं। पुलिस यहां तक लापता हुए परिवार के मोबाइल का पता करते हुए पहुंची। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। मृतकों में महिला और उसकी दो बेटियां भी हैं। नेमावर थाने के प्रभारी अश्विन सिंह सेंगर ने बताया कि लापता पांचों लोगों के कंकाल 10 फीट गहरे गड्ढे से निकाले गए हैं। शवों एक खेत में दफनाया गया था। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement