Advertisement
Madhya Pradesh : भाजपा की 'झटका मार' सियासत, बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों पर नजर

भाजपा की तरफ बसपा, सपा व निर्दलीय विधायकों के बढ़ते कदमों के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कहना है, "इस बारे में मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना है बाकी आप सब लोग सब जानते हैं। जहां तक सहभोज की बात है तो भाजपा की संगत की पंगत है और भाजपा की परंपरा आपस में मेल मुलाकात की है।
वहीं भाजपा के सूत्रों का कहना है की शुक्रवार को राज्यसभा के होने वाले चुनाव में कांग्रेस के कुछ विधायक भी मतदान के जरिए अपने इरादे जाहिर कर सकते हैं। क्या होने वाला है इसका खुलासा करने तैयार नहीं है।
वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का कहना है ,संख्या बल के आधार पर कांग्रेस के एक उम्मीदवार की जीत तय है और वह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हैं, भाजपा तो महज दुष्प्रचार ही करती है और यही उसका काम है। भाजपा के भीतर क्या हाल चल रहा है उसकी वह पहले चिंता कर ले।
वहीं राजनीति विश्लेषक रवींद्र व्यास का मानना है कि आने वाले समय में राज्य की सियासत में बड़े उथल पुथल की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता। पहले राज्यसभा चुनाव और फिर 24 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप-चुनाव के दौरान नई तस्वीर देखने को मिलेगी। दल-बदल जोरों पर चलेगा, लुभाने की हर संभव कोशिश होगी और आरोपों की झड़ी लगाने में कोई किसी से पीछे नहीं रहेगा। कुल मिलाकर आने वाले माह राज्य की राजनीति में गर्माहट भरे होंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


