Advertisement
'सेवा ही संगठन': PM मोदी बोले- कोरोना पर उ. प्र. और बिहार ने किया कमाल

:- 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम के दौरान आदेश गुप्ता ने कहा, दिल्ली में 1 करोड़ के अधिक जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटे गए। 32 लाख के करीब 'मोदी राशन किट' बांटी गईं। दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर 'मिशन अनिवार्य' शुरू किया गया जिसमें 1 लाख से ज़्यादा सेनिटरी नैपकिन बांटे गए।
:- पीएम मोदी बोले- उ. प्र. और बिहार जैसे राज्यों को चुनौती बहुत है। आप लोगों (बीजेपी कार्यकर्ताओं) ने बीड़ा उठाया है कि हमारे जो श्रमिक भाई-बहन वापस आए हैं उनका कल्याण करने में कोई कमी नहीं रखेंगे।
:- पीएम मोदी बोले- हम सत्ता में हों या विपक्ष में, रचनात्मक सहयोग कैसे किया जाता है, जनता के सुख-दुख में कैसे खड़े रहते हैं, यह राजस्थान बीजेपी ने दिखाया है। राजस्थान की टीम को बधाई।
:- बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- लॉकडाउन के दौरान अकेले रहने वाले बुजुर्गों की हमारे कार्यकर्ताओं ने मदद की, लॉकडाउन के दौरान लोगों को घर भेजने में सहयोग दिया, अस्पतालों की सफाई बिहार में क्वारंटीन सेंटर भी हमारे कार्यकर्ताओं ने चलाया।
:- 22 करोड़ से अधिक भोजन पैकेट, 5 करोड़ 'मोदी राशन किट' बांटे : नड्डा
8 लाख से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने 22 करोड़ से अधिक भोजन पैकेट, 5 करोड़ 'मोदी राशन किट' और 5 करोड़ से अधिक फेस कवर लॉकडाउन अवधि के दौरान बांटे। हमारे कार्यकर्ताओं ने लगभग 58 लाख लोगों को 'पीएम केयर फंड' में योगदान के लिए प्रोत्साहित किया।
:- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम में बोले- लॉकडाउन के दौरान 4000 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गईं। इन कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ढाई लाख कार्यकर्ताओं तक पहुंचने का काम किया गया। वहीं हम 700 ऑडियो ब्रिज के माध्यम से 70 लाख कार्यकर्ताओं से जुड़े।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



