lucknow University campus will be equipped with Wi-Fi said depty cm Dinesh Sharma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्वविद्यालय परिसर वाई-फाई से युक्त होंगे: दिनेश शर्मा

khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 10:26 AM (IST)
विश्वविद्यालय परिसर वाई-फाई से युक्त होंगे: दिनेश शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने एनआईसी एवं आईटी विभाग के अधिकारियों को ई-टेंडरिंग की व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इंटरनेट नेटवर्क जो कि सभी विश्वविद्यालयों में पहले से उपलब्ध है, उनका उपयोग करते हुए विश्वद्यिालयों के कैम्पस को वाई फाई की सुविधा से युक्त करने का प्रस्ताव शीघ्र अतिशीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने इस योजना को सर्वप्रथम लखनऊ विश्वविद्यायों में लागू किए जाने के निर्देश दिए। डा. शर्मा ने कहा कि जल्द ही सभी विश्विद्यालय के परिसरों को वाई फाई युक्त बनाया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री आज यहां योजना भवन में एनआईसी तथा आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स क्षेत्र में किए गए कार्यो की समीक्षा तथा संकल्प पत्र में प्रस्तावित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर रहे थे। बैठक में राज्य मंत्री सूचना एवं प्रौद्योगिकी मोहसिन रजा के अलावा विभागीय प्रमुख सचिव संजीव सरन भी मौजूद थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement