lucknow news : there should be general elections from ballet paper : Ramgopal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से हों आम चुनाव : रामगोपाल यादव

khaskhabar.com: रविवार, 29 जुलाई 2018 09:50 AM (IST)
ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से हों आम चुनाव : रामगोपाल यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से आम चुनाव कराया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर सभी पार्टियों के साथ आंदोलन भी किया जा सकता है। प्रो. यादव ने कहा कि बैलेट से चुनाव की मांग आयोग ने नहीं मानी तो अन्य दलों के साथ दबाव डालेंगे। चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना देने की भी योजना है। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में प्रो. यादव ने कहा कि राजस्थान व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में किस पार्टी से गठबंधन हो, इसके लिए भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत किया गया है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भी सीट के बंटवारे का निर्णय अखिलेश यादव ही लेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी ने चार उपचुनाव में जीत को लेकर एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें मतदाताओं को धन्यवाद दिया गया। साथ ही गोपालदास नीरज के निधन पर शोक प्रस्ताव पास किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement