Lucknow encounter know what is khorasan group-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत में IS के पहले हमले के पीछे है ‘खुरासान’, क्या है यह ग्रुप?

khaskhabar.com: बुधवार, 08 मार्च 2017 12:01 PM (IST)
भारत में IS के पहले हमले के पीछे है ‘खुरासान’, क्या है यह ग्रुप?
लखनऊ। सीरिया से संचालित अलकायदा के खुरासान ग्रुप का नाम लेकर कानपुर-लखनऊ के कुछ स्थानीय लडक़ों ने यहां भी ऐसा ग्रुप खड़ा किया। ये सब आतंकी ग्रुप इस्लामिक स्टेट से भी प्रभावित हैं। एडीजी (कानून व्यवस्था) दलजीत सिंह चौधरी ने मंगलवार को यह दावा किया। उनका कहना है कि इन स्थानीय लडक़ों ने सोशल मीडिया से ही अपना ग्रुप खड़ा किया और सोशल मीडिया के जरिए ही ये लोग एक-दूसरे के संपर्क में रहकर आतंकी घटनाओं की तैयारी कर रहे थे। आईएस की कार्यप्रणाली को ही अपना रहे थे ग्रुप से जुड़े सभी रास्ता भटके युवक आईएस की कार्यप्रणाली को फॉलो कर रहे थे। यूपी एटीएस के मुताबिक, कानपुर, लखनऊ और इटावा के संदिग्धों के ठिकानों से बरामद लैपटॉप, मोबाइल फोन और बड़ी संख्या में आईएस का साहित्य दबिक मिला है। इसके अलावा इनके पास से बम बनाने की कई विधियों से जुड़े मटिरियल भी मिले हैं। लैपटॉप व मोबाइल फोन की पड़ताल की जा रही है। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि ये कितने लोगों के संपर्क में हैं और किस-किस से चैट करते हैं।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’ ]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement