khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 11:48 AM (IST)
सीवान। बिहार में सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुलिस ने एक पेड पर लटका प्रेमी-प्रेमिका का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सुबह धोवबलिया गांव स्थित रेलवे लाइन के किनारे एक पेड़ पर युवक-युवती का शव लटका देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।