Lottery draw on Wednesday, Agriculture Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुधवार को कृषि मंत्री निकालेंगे लॉटरी

khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 7:39 PM (IST)
बुधवार को कृषि मंत्री निकालेंगे लॉटरी
जयपुर । कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी बुधवार को सांय 3 बजे पंत कृषि भवन में कृषि उपज मंडी समितियों के होने वाले आगामी चुनावों हेतु मंडी अध्यक्षों के आरक्षण की लॉटरी निकालेंगे। कृषि विपणन विभाग के निदेशक दिनेश यादव ने बताया कि राज्य की कुल 129 मंडियों में चुनाव होने हैं, जिनमें से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए क्रमशः 16,12 एवं 21 प्रतिशत अध्यक्षों के पद आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरक्षित पदों में से 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरिक्षत रहेंगे। इसी तरह सामान्य वर्ग की महिलाओं के पदों में से भी 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूचना दे दी गई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement