Advertisement
समय से पहले भी हो सकता है लोकसभा चुनाव : नीतीश कुमार

बिहार में जातीय गणना को लेकर केंद्र सरकार के सर्वोच्च न्यायालय में दिए हलफनामा के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना कराने का अधिकार केंद्र को है, हम लोग तो यहां गणना करा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि करीब-करीब काम पूरा हो गया है। हमलोग बराबर यह मांग कर रहे थे, सभी दल के लोग जाकर मिले भी थे, जब केंद्र ने नहीं किया तब हमने बिहार में शुरू करवाया।
उन्होंने आगे कहा कि यह अच्छा काम हो रहा है, अब कोई इसको रोक रहा हो तो हम लोग क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि जाति गणना के साथ-साथ लोगों की आर्थिक स्थिति का भी जाना जा रहा है, हर जाति के विकास के लिए योजना बनाने में मदद मिलेगी। यह सबके हित में है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


