Advertisement
लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण का मतदान समाप्त, अब तक 428 सीटों पर संपन्न हुआ चुनाव

मतदान प्रातः 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त हो गया। इस चरण में बुजुर्ग मतदाता भी बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर निकले। पांचवें चरण में 85 वर्ष से अधिक आयु के 7.81 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता थे। 100 वर्ष से अधिक आयु के 24,792 मतदाता और 7.03 लाख दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता थे।
लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती चार चरणों में लगभग 66.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। पहले चार चरणों के दौरान लगभग 45 करोड़ 10 लाख व्यक्ति मतदान कर चुके हैं। सोमवार को पांचवें चरण का मतदान पूर्ण होने के बाद अब लोकसभा चुनाव के केवल दो चरण बाकी हैं। छठे चरण का मतदान 25 मई और आखिरी चरण का मतदान एक जून को होना है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है, वहीं सबसे कम मतदान महाराष्ट्र में दर्ज किया गया। यहां शाम 5 बजे तक 48.66 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


