Lok Sabha Elections-2024: Central Expenditure Observers inspected MCMC and Media Cell-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा चुनाव-2024 : केन्द्रीय व्यय पर्यवेक्षकों ने एमसीएमसी एवं मीडिया प्रकोष्ठ का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: बुधवार, 10 अप्रैल 2024 9:07 PM (IST)
लोकसभा चुनाव-2024 : केन्द्रीय व्यय पर्यवेक्षकों ने एमसीएमसी एवं मीडिया प्रकोष्ठ का किया निरीक्षण
- मीडिया प्रभारी की मौजूदगी में अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश, प्रकोष्ठ की तैयारियों पर जताया संतोष जयपुर। लोकसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त केन्द्रीय व्यय पर्यवेक्षक श्योदान सिंह भदौरिया, रत्नेश कुमार सिंह एवं देवाशीष पॉल ने बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित एमसीएमसी एवं मीडिया प्रकोष्ठ सहित कई प्रकोष्ठों का निरीक्षण किया। व्यय पर्यवेक्षकों ने इलेक्शन कंट्रोल रूम, एमसीसी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को सभी नियंत्रण कक्षों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। इस दौरान सोशल मीडिया सेल एवं लाइव वेब कास्टिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
उन्हें बताया गया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से अब तक प्राप्त कुल 254 में से 253 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। जिले में सी-विजिल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का औसत समय 43 मिनट से भी कम है। जो कि लोकसभा चुनाव के तहत पूरी टीम का सतर्कता एवं समर्पण भाव से कार्य निष्पादन का परिणाम है। इस दौरान सामान्य पर्यवेक्षकों ने सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस दौरान एमसीएमसी कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली। उन्हें बताया गया कि एमसीएमसी कंट्रोल रूम में 24 घंटे राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय न्यूज चैनल्स एवं एफएम चैनल्स की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाली पेड न्यूज एवं फेक न्यूज पर भी पूरी नजर रखी जा रही है।
पर्यवेक्षको के निरीक्षण के दौरान निर्वाचन लेखा सेवा, जनसंपर्क सेवा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी सेवा एवं मंत्रालयिक सेवा के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement