Lok Sabha 2019: Voting on 91 seats in first phase, Nomination notification issued-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकसभा 2019 : पहले चरण में 91 सीटों पर मतदान, नामांकन अधिसूचना जारी

khaskhabar.com: सोमवार, 18 मार्च 2019 11:17 PM (IST)
लोकसभा 2019 : पहले चरण में 91 सीटों पर मतदान, नामांकन अधिसूचना जारी
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सोमवार को पहले चरण में 20 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 91 लोकसभा चुनाव क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू करने व मतदान की अधिसूचना जारी की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना के अनुसार, पहले चरण में मतदान 11 अप्रैल को होगा। पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन पत्र 25 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 28 मार्च है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में यहां होंगे चुनाव
1. आंध्रप्रदेश (25 सीट)
2. तेलंगाना (17 सीट)
3. उत्तराखंड (5 सीट)
4. अरुणाचल प्रदेश (2 सीट)
5. मेघालय (2 सीट)
6. मिजोरम (1 सीट)
7. नागालैंड (1 सीट)
8. सिक्किम (1 सीट)
9. केंद्र. प्र. अंडमान निकोबार (1 सीट)
10. लक्षद्वीप (1 सीट)
यूपी की आठ, पश्चिम बंगाल की दो, बिहार की चार जेएंडके की दो सीटों पर चुनाव
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों में से आठ, पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से दो, बिहार की 40 सीटों में से चार और जम्मू-कश्मीर की छह सीटों में से दो सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा।
असम की पांच सीटों पर मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान असम की 14 सीटों में से पांच पर, छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से एक पर, मणिपुर की दो सीटों में से एक पर, ओडिशा की 21 सीटों में से चार पर और त्रिपुरा की दो सीटों में से एक पर भी होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement