khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 11:06 AM (IST)
लखनऊ।‘‘राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’’
के
अवसर पर आज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ब्लड बैंक में विशेष स्वैच्छिक
रक्तदान शिविर का उद्घाटन अरूण कुमार सिन्हा, प्रमुख सचिव,
चिकित्सा
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर संगोष्ठी का भी आयोजन
होगा। स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं को
कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी जनपदों के
चिकित्सालयों में स्थापित रक्तकोषों में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये
जाएंगे।