Lohagdh Stadium will be the main event, CM Raje addressed will rally-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोहागढ़ स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह, सीएम राजे करेंगी संबोधित

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 7:13 PM (IST)
लोहागढ़ स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह, सीएम राजे करेंगी संबोधित
भरतपुर। राज्य सरकार की तीन साल पूरे होने के मौके पर लोहागढ़ स्टेडियम में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। सर्किट हाउस में इसकी जानकारी देते हुए भाजपा उपाध्यक्ष डाॅ दिगंबर सिंह ने कहा कि सीएम राजे पांच जनवरी को भरतपुर आएगी। जहां वे लोहागढ स्टेडियम में लगने वाली विकास प्रदर्शनी, रोजगार मेला, आरोग्य मेला और विकास की विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ करेंगी। साथ ही वे जनसभा को भी सम्बोधित करेंगी। इस सभा में करीब 30 हजार लोगों के आने की संभावना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला संगठन एवं प्रशासन की तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। एक सवाल के जवाब में सुप्रीम कोर्ट की ओर से चुनाव में जाति और धर्म का उपयोग करने पर रोकथाम लगाने के संबध में दिए निर्णय पर बीसूका उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जाति घर्म को लेकर चुनाव नहीं लड़ती है। इसका प्रयोग अन्य राजनैतिक दल कर रहे हैं। भाजपा ने हमेशा राजनीति से ऊपर उठकर चुनाव लड़ा है और सभी वर्गों के लिए भलाई के काम किए हैं। इस मौके पर भाजपा विधायक बच्चू सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राजावत, डाॅ शैलेष सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन रारह, मुकेश उसरानी, शिवराज तमरौली, भगवान दास शर्मा, हजारी सिंह, राजवेन्द्र धम्मू और बालगोविन्द मावई सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement