Advertisement
लॉकडाउन का असर - बैल बनकर बैलगाड़ी खींचने को मजबूर ये मजदूर

यह श्रमिक परिवार बैलगाड़ी से ही अपने गांव की तरफ निकल पड़ा। एक बैल होने पर दूसरे बैल की भूमिका परिवार के सदस्य निभा रहे है। रास्ते में मीडिया से जुड़े लोगों ने उससे बात की तो उसका यही कहना था कि एक ही बैल उसके पास है तो उसके पास ऐसा करने अर्थात बैल की तरह बैलगाड़ी को आगे खींचने के अलावा केाई दूसरा रास्ता नहीं है। परिवार में कुल तीन सदस्य हैं जिसमें दो पुरुष हैं। वे दोनों बारी-बारी से बैल बनकर गाड़ी को खींचे जाते हैं। एक बैल की जगह नथकर गाड़ी खंीचता है तो दूसरा सहयोग करता है। जब यह दोनों थक जाते हैं तो महिला भी बैल की भूमिका निभाने लगती है।
बैलगाड़ी में एक तरफ बैल की जगह इंसान के होने का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं मगर इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि करने को तैयार नहीं है। इस वीडियो को तमाम लो साझा भी कर रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


