LJP will contest Bihar assembly elections on the issue of development: Chirag Paswan Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास के मुद्दे पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी लोजपा : चिराग पासवान

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 मार्च 2020 8:33 PM (IST)
विकास के मुद्दे पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी लोजपा : चिराग पासवान
प्रदेश में सुरक्षा के मसले पर सवाल उठाते हुए लोजपा अध्यक्ष ने बताया कि बिहार में पटना के सिवा किसी जिले में 100 नंबर काम नहीं करता है और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। लोजपा केंद्र और बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है और उसने गठबंधन में ही रहकर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है, लेकिन जिन मुद्दों को चिराग पासवान उठा रहे हैं, उनसे प्रदेश सरकार की विफलता उजागर होती है। हालांकि इस पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं प्रदेश सरकार की खामियों को उजागर नहीं कर रहा हूं, बल्कि उन समस्स्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कर रहा हूं जिनका समाधान करके बिहार का विकास सुनिश्चित होगा।" बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में इस समय लोजपा के सिर्फ दो विधायक हैं, लेकिन पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है और पार्टी का कहना है कि गठबंधन के तहत उसे जो भी सीटें दी जाएंगी, वहां से वह अपने उम्मीदवार उतारेगी।
लोजपा आगामी बिहार के विधानसभा चुनाव में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है? चिराग ने कहा कि इस संबंध में अभी कुछ बताना ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा, "हमारी तैयारी सभी सीटों पर चल रही है और जो भी सीटें दी जाएंगी वहां पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। साथ ही, बाकी जगहों पर गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने के लिए लोजपा कार्यकर्ता काम करेंगे।"
उन्होंने कहा कि बिहार में नियोजित शिक्षकों को नियमित करने के मसले को लोजपा के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।
लोजपा अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने टॉल फ्री नंबर जारी करके लोगों से विधानसभा स्तर पर सुझाव मांगे हैं, जिन्हें चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोजपा बिहार का विकास इस तरह से करना चाहती है कि देश में विकास के मामले में बिहार पहले पायदान पर हो और राज्य के लोगों को रोजगार की तलाश में पलायन न करना पड़े।
--आईएएनएस

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement