Live for Nation organization of Faridabad honored the workers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फरीदाबाद की लिव फॉर नेशन संस्था ने किया कार्यकर्ताओं को सम्मानित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 फ़रवरी 2024 5:59 PM (IST)
फरीदाबाद की लिव फॉर नेशन संस्था ने किया कार्यकर्ताओं को सम्मानित
फरीदाबाद। पशुओं की रक्षा और सुरक्षा के लिए कार्य कर रही लिव फॉर नेशन संस्था द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह सरंपच चौक एनआईटी क्षेत्र में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्था से जुड़े सदस्यों को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। लिव फॉर नेशन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अनिल कौशिक ने बताया कि उनकी संस्था के सदस्य लगातार परेशानी में फंसे व बीमार गाय, ऊंट, बंदर, लंगूर व अन्य पशुओं तथा जानवरों की सेवा करते रहते है। पिछले दिनों लिव फॉर नेशन संस्था ने ऊंट को अरावली पर्वत से नीचे उतारा था साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में घायल हुए दो ऊंटों को भी कड़ी मशक्कत के बाद पशु अस्पताल में भर्ती करवाया था। जिसके के परिणाम स्वरूप गणतंत्र दिवस के अवसर पर बडख़ल उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सीमा त्रिखा, एसडीएम अनिल मान ने लिव फॉर नेशन संस्था को सम्मानित भी किया था। संस्था ने व्रदा शर्मा, हर्षिता, आकाश, रिषि, सरकारी डाक्टर टीम विरेन्द्र सहरावत, राजीव कलोरिया, दिनेश भारद्वाज, रंजीत, सुखविंदर, टीम के सदस्य खेमचंद गोयल, सुन्दर, बिजेंद्र, कर्मवीर, पलवल जिला अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, सतीश, प्रवीण, सतपाल, तेजवीर, भीम भारद्वाज कपिल, अमित पृथला आदेश, कृष्ण लोहिया, निशा ठुकराल,वरुण, सुशील, अक्षय, दुर्गेश, सौरभ, सन्दीप, विशेष, प्रवेश, भानु आदि को संस्था के अध्यक्ष अनिल कौशिक द्वारा मैडल व सॢटफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement