Discussing the three Divorce Bill in the Lok Sabha, Know who said what Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन तलाक का बिल लोकसभा में पास हुआ, पक्ष में 245 वोट पड़े

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 दिसम्बर 2018 10:32 PM (IST)
तीन तलाक का बिल लोकसभा में पास हुआ, पक्ष में 245 वोट पड़े
ईरानी ने कहा कि आज 1986 के कानून में वो ताकत होती तो सायरा बानो को कोर्ट का दरवाजा नहीं खटखटाना पड़ता। उन्होंने कहा कि अगर आप हजरत साहब का नाम मेरे मुंह से सुनना चाहते हैं तो मैं भी आपसे हनुमान चालीसा सुनना चाहूंगा, कभी हिम्मत हो तो सुना देना। उन्होंने कहा कि राजनीति के मसकद से नहीं इंसाफ के मकसद से यह कानून लाया गया है, क्योंकि ऐसा करना होता तो मुस्लिम बहन की बाद इस सदन तक नहीं पहुंच पाती। ईरानी ने कहा कि इस बिल का कानूनी मान्यता मिलनी चाहिए ताकि मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिल सके। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "यह महत्वपूर्ण विधेयक है और विस्तृत अध्ययन किए जाने की जरूरत है। यह एक संवैधानिक मामला है। यह एक खास धर्म से संबंधित भी है। मैं आग्रह करता हूं कि इस विधेयक को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाए।" उनकी इस मांग का तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय, अन्नाद्रमुक के पी. वेणुगोपाल, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, रांकपा की सुप्रिया सुले, आरएसपी के एन.के. प्रेमचंद ओर आप के भगवंत मान ने समर्थन किया। सरकार ने एक तरह से इस मांग को खारिज कर दिया।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement