Advertisement
तीन तलाक का बिल लोकसभा में पास हुआ, पक्ष में 245 वोट पड़े

प्रस्तावित कानून जम्मू एवं कश्मीर को छोड़कर पूरे देश में लागू होगा।
इससे पहले बहस के दौरान विधेयक को पारित कराने के पक्ष में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विधेयक किसी समुदाय, धर्म, आस्था के विरुद्ध नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने कहा कि जनवरी 2018 से 10 दिसम्बर के बीच, हमारे सामने तीन तलाक के करीब 477 मामले आए। यहां तक की कल (बुधवार) को भी इस तरह का एक मामला हैदराबाद से हमारे सामने आया। इन्हीं वजहों से हम अध्यादेश लाए थे।" यह बताते हुए कि 20 इस्लामी राष्ट्रों ने तीन तलाक पर प्रतिबंध लगा दिया है, मंत्री ने पूछा कि भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में ऐसा क्यों नहीं हुआ? उन्होंने सदन को सर्वसम्मति से विधेयक पारित करने का आग्रह करते हुए कहा, "मैं आग्रह करता हूं कि इसे राजनीतिक परिप्रेक्ष्य से नहीं देखा जाए। इस सदन ने दुष्कर्मियों के लिए फांसी का प्रावधान दिया है।
इसी सदन ने दहेज और महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए घरेलू हिंसा के खिलाफ विधेयक पारित किया है। इसलिए, हम क्यों नहीं इस विधेयक का एकस्वर में समर्थन कर सकते।" इससे पहले विपक्षी सदस्यों ने विधेयक को लाए जाने का विरोध किया और इसे प्रवर समिति के पास भेजे जाने की मांग की।
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिल पर कहा कि हिन्दुस्तान की मुस्लिम महिलाएं इस बिल का विरोध कर इसी खारिज करती हैं। उन्होंने कहा कि यह बिल संविधान के मूल्यों के खिलाफ है और हमारे समाज में समलैंगिकता को मान्यता दे दी गई लेकिन तीन तलाक को आप अपराध बना रहे हैं, उसकी वजह है कि वो कानून हमारे खिलाफ लागू होगा। ओवैसी ने कहा कि हिन्दुओं के तलाक में एक साल और मुस्लिमों के तलाक में तीन साल की सजा क्यों है। उन्होंने कहा कि कानून मंत्री बताएं कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की किस लाइन में कहा गया कि तीन तलाक असंवैधानिक है।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति के जरिए सती जैसी कुरीति को खत्म किया गया, बाल विवाह के खिलाफ कानून बना, हालांकि इस पर भी शोर मचा था कि ये सब धार्मिक रीति-रिवाज हैं। हम क्यों नहीं इस तलाक जैसी कुरीति को खत्म किया जाए। उन्होंने महिलाओं के पक्ष रखते हुए कहा कि न हमसफर न किसी हमनशीं से निकलेगा, हमारे पांव का कांटा हमीं से निकलेगा।
भाजपा की सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि 1400 साल पहले की कुरीतियों को अब लागू नहीं रखा जा सकता है।
सीपीआई-एम के सांसद मोहम्मद सलीम ने कहा कि अगर मुस्लिम महिला को इंसाफ देना हो तो सांप्रदायिक हिंसा पर रोक लगाओ।
भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जिन लोगों ने कारवां लूटा वही आज इंसाफ की दुहाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक का शिकार हुई हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



