Advertisement
गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा अनुराधा पौडवाल का लाइव कॉन्सर्ट

अनुराधा पौडवाल इसमें अपने प्रसिद्द कृष्ण भजनों को गाएंगी और अपने सुरों से आध्यात्मिक समां बांधेंगी। अनुराधा पौडवाल को भजन क्वीन कहा जाता है। उन्होंने देश की अलग अलग भाषाओं में 9000 से भी ज़्यादा गाने गाये हैं। प्रख्यात गायिका के मनमोहक कृष्ण भजनों को सुनने के लिए जयपुर की जनता अति उत्साहित है।
पद्मश्री अनुराधा पौडवाल राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका हैं और पिछले 40 सालों से संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं। बॉलीवुड में प्लेबैक सिंग के बाद उन्होंने अपना पूरा समय भजन और श्लोकों को दिया और अब तक सैकड़ों भक्ति एल्बम रिलीज़ कर चुकी हैं।
गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा आयोजित इस कॉन्सर्ट में अनुराधा अपनी सुरीली आवाज़ के जादू से सबको मोहित करेंगी और ऑडिटोरियम की फ़िज़ा में सुरों की लहरियाँ बांधेंगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


