Advertisement
साक्षरता से सशक्त होता है समाज और विकसित होता है राष्ट्र : देवनानी

देवनानी ने कहा कि साक्षरता से ही व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है और राष्ट्र की प्रगति में प्रभावी योगदान देने में सक्षम होता है। उन्होंने शिक्षकों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों से आह्वान किया कि वे समाज में शिक्षा के प्रसार और निरक्षरता के उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस हमें संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है कि हम शिक्षा के प्रकाश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करें तथा एक जागरूक, शिक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


