Advertisement
शराब नीति घोटाला : केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दो दिन में पेश करें लिखित दलीलें

सीबीआई ने 26 जून को केजरीवाल को गिरफ्तार किया, जबकि पिछले दो सालों में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। सिंघवी ने कहा कि यह बीमा गिरफ्तारी का मामला था।
हाल ही में शीर्ष अदालत ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया, बीआरएस नेता के. कविता और आप के पूर्व संचार प्रभारी विजय नायर की जमानत याचिकाएं मंजूर की।
सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। हालांकि, सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से वह जेल से बाहर नहीं आ पाए।
इस बीच, मंगलवार को यहां की एक अदालत ने कथित शराब नीति घोटाले में सीएम केजरीवाल और अन्य आरोपियों के खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर आरोप पत्र का संज्ञान लिया। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सीएम केजरीवाल के लिए 11 सितंबर को प्रोडक्शन वारंट जारी किया, साथ ही उनकी हिरासत भी उसी तारीख तक बढ़ा दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


