liquor of 40 lakh Had hidden under sacks of waste, one arrested in Alwar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कचरे के बोरे के नीचे छुपा रखी थी 40 लाख की शराब, एक गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 1:04 PM (IST)
कचरे के बोरे के नीचे छुपा रखी थी 40 लाख की शराब, एक गिरफ्तार
अलवर। आबकारी पुलिस ने महुआ चैक पोस्ट पर चंडीगढ़ से गुजरात की ओर जा रहे अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पकड़ा है। इसमें 40 लाख रुपए कीमत की शराब भरी हुई थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी एक्साइज एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आबकारी पुलिस के उप निरीक्षक पी.आर. मीणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक महुआ चैक पोस्ट की तरफ आ रहा है। इसमें अवैध शराब भरी हुई है। इस पर टीम गठित की गई और महुआ चैक पोस्ट पर जब ट्रक पहुंचा तो पुलिस ने तलाशी में पाया कि ट्रक में ऊपर कचरे के बोरे रखे हुए है, वहीं नीचे एक ब्रांड की अंग्रेजी शराब भरी थी। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया जबकि, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान हरियाणा के तावडू निवासी इकबाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब की कीमत 40 लाख रुपए बताई है। वहीं बताया गया कि शराब आंध्रप्रदेश की है जो कि चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement